Breaking News

एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन छुट्टी पर, राजेश राजौरा को मिला अतिरिक्त प्रभार

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। उनके ससुर के निधन के कारण वे लगभग पांच दिन के अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान राज्य सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। इस संबंध में गुरुवार दोपहर आदेश जारी किए गए।

अनुराग जैन के बारे में

अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें मुख्य सचिव हैं। इससे पहले वे केंद्र सरकार में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें बेहतर वित्त प्रबंधन के लिए भी जाना जाता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था। अगस्त 2025 में उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया था, और अब वे अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होंगे।

अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। आईएएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 1990 में सागर में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में हुई थी। इसके बाद वे मंडला, मंदसौर और भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं।

कौन हैं राजेश राजौरा

अनुराग जैन की अनुपस्थिति में डॉ. राजेश राजौरा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे मध्यप्रदेश कैडर के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में से एक हैं।

डॉ. राजेश राजौरा मूल रूप से नीमच के रहने वाले हैं और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए वे कृषि, गृह, उद्योग, उद्यानिकी और परिवहन विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं।

इसके अलावा वे धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर के कलेक्टर भी रह चुके हैं। जब अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया गया था, उस समय राजेश राजौरा के नाम पर भी चर्चा हुई थी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?