Breaking News

मुहाना मंडी में सब्जियों के दाम में बदलाव, हरी मिर्च सस्ती और नींबू महंगा

जयपुर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के दामों में कुछ बदलाव देखने को मिला। आज मंडी में बारीक हरी मिर्च के दामों में गिरावट आई है, जबकि नींबू और लहसुन महंगे बिके

हरी मिर्च सस्ती, नींबू महंगा

आज मंडी में बारीक हरी मिर्च 50 से 60 रुपए प्रति किलो के बीच बिकी।
वहीं नींबू के दाम अभी भी ज्यादा रहे और यह 115 से 130 रुपए प्रति किलो के बीच बिकता दिखाई दिया।

लहसुन के दाम भी ऊंचे रहे और यह 30 से 100 रुपए प्रति किलो के बीच बिका। इसके अलावा भिंडी भी महंगी रही, जिसके दाम 40 से 67 रुपए प्रति किलो तक पहुंचे।

अन्य सब्जियों के दाम सामान्य

मंडी में बाकी अधिकतर सब्जियों के दाम सामान्य रहे। टमाटर, गोभी, बैंगन और लौकी जैसी सब्जियां पहले की तरह ही बिकती रहीं।

मुहाना मंडी में आज के प्रमुख सब्जी भाव (प्रति किलो)

  • टमाटर हाइब्रिड: 16 – 20 रुपये

  • टमाटर देसी: 8 – 16 रुपये

  • मटर: 20 – 22 रुपये

  • मिर्च: 25 – 40 रुपये

  • बारीक मिर्च: 50 – 60 रुपये

  • फूल गोभी: 15 – 20 रुपये

  • पत्ता गोभी: 6 – 8 रुपये

  • करेला: 40 – 45 रुपये

  • शिमला मिर्च: 25 – 30 रुपये

  • नींबू: 115 – 130 रुपये

  • लौकी: 13 – 15 रुपये

  • भिंडी: 40 – 67 रुपये

  • अदरक: 54 – 55 रुपये

  • ग्वार फली: 40 – 60 रुपये

  • बैंगन: 15 – 20 रुपये

  • कद्दू: 15 – 17 रुपये

  • खीरा (पॉलीहाउस): 15 – 22 रुपये

  • टिंडा: 12 – 30 रुपये

  • गाजर: 10 – 12 रुपये

  • मूली: 15 – 16 रुपये

आलू सस्ता हुआ

मुहाना मंडी की आलू-प्याज मंडी में आलू के दाम कम हुए हैं

  • आलू: 5 से 7 रुपये प्रति किलो

  • प्याज: 8 से 15 रुपये प्रति किलो

  • लहसुन: 30 से 100 रुपये प्रति किलो

मंडी के व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में आपूर्ति और मांग के अनुसार सब्जियों के दाम में और बदलाव हो सकता है।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?