Related Articles
महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में मार्च की 1500 रुपये की किस्त पाने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है।
कौन मिलेगा लाभ
राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि अब केवल वहीं महिलाएं हर महीने 1500 रुपये की किस्त पा सकेंगी, जिनकी ई-केवाईसी पूरी और सही है। जिनके आवेदन में त्रुटियां हैं या ई-केवाईसी अधूरी है, उन्हें सुधार का आखिरी मौका 30 अप्रैल 2026 तक दिया गया है।
30 अप्रैल के बाद क्या होगा
30 अप्रैल के बाद जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की होगी या बैंक/आधार लिंकिंग में समस्या होगी, उनके नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि मई महीने से उनकी 1500 रुपये की किस्त बंद हो जाएगी।
कितनी महिलाएं प्रभावित हो सकती हैं
शिवसेना की नेता सुषमा अंधारे के अनुसार, अब तक 71 लाख महिलाओं को राज्य सरकार ने अयोग्य घोषित किया है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे से जवाब मांगा है कि इतनी बड़ी संख्या की महिलाओं को क्यों अयोग्य बनाया गया।
ई-केवाईसी की स्थिति
31 मार्च तक लगभग 68 लाख महिलाओं ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की थी, इसलिए उनके खाते बंद कर दिए गए। इससे सक्रिय खातों की संख्या घटकर लगभग 1.75 करोड़ रह गई। सरकार ने अंतिम मौका बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दिया है ताकि महिलाएं अपने खाते सही कर सकें और योजना का लाभ जारी रह सके।
सरकार की यह सख्ती यह सुनिश्चित करेगी कि योजना केवल सही और पात्र महिलाओं तक पहुंचे।
CHANNEL009 Connects India
