Related Articles
नरवाई की आग से नहर निर्माण में लगा हाइवा जला
उचेहरा में तेज हवा से फैली आग, ड्राइवर को समय रहते सुरक्षित निकाला गया
उचेहरा क्षेत्र में नरवाई में लगी आग ने बड़ा रूप ले लिया, जिसकी चपेट में नहर निर्माण कार्य में लगा एक हाइवा वाहन आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते हाइवा धू-धू कर जलने लगा।
बताया जा रहा है कि खेतों में जलाई गई नरवाई से उठी चिंगारी तेज हवा के कारण दूर तक फैल गई। इसी दौरान पास में खड़ा हाइवा वाहन आग की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।
गर्मी और तेज हवाओं के बीच नरवाई जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन लगातार चेतावनी जारी कर रहा है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि फसल अवशेष में आग न लगाएं, क्योंकि इससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है |

CHANNEL009 Connects India
