Related Articles
न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में पहला टेस्ट जीतकर 36 साल बाद भारत में टेस्ट जीत का रिकॉर्ड बनाया था। अब उनकी नजरें 69 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने पर हैं। पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है, जबकि भारत के लिए सीरीज हारने का खतरा बढ़ गया है। आइए, जानते हैं इस मैच में भारत की 3 बड़ी गलतियां:
1. पहली पारी में 9 विकेट जल्दी गंवाए
टीम इंडिया ने पहली पारी में केवल 156 रन बनाए, जिसमें 106 रन के अंदर ही 9 विकेट गिर गए। भारतीय बल्लेबाजों को पिच पर संघर्ष करते देखा गया, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उसी पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय धारणा को गलत साबित किया।
2. बड़े खिलाड़ी हुए फेल
पुणे टेस्ट में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने निराश किया। इन दोनों ने बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। अगर सीनियर खिलाड़ी रन नहीं बनाएंगे, तो इसका असर टीम पर पड़ेगा, और युवा खिलाड़ियों से भी प्रदर्शन की उम्मीद कम हो जाती है।
3. रोहित शर्मा की कमजोर कप्तानी
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा की कप्तानी में आक्रामकता की कमी नजर आई। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान से ज्यादा एग्रेसिव रणनीति की उम्मीद थी, लेकिन उनकी फील्ड प्लेसमेंट देखकर ऐसा नहीं लगा कि वे विकेट लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री ने भी इस बात का जिक्र किया।
धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर: खेलेंगे IPL 2025 में
एमएस धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फ्रेंचाइजी की घोषणा के बाद अब धोनी ने खुद पुष्टि कर दी है कि वे IPL 2025 में खेलेंगे। माही ने कहा कि वे आने वाले कुछ साल और खेल का आनंद लेना चाहते हैं।