Breaking News

MP में बनेगी हाईटेक गौशाला, 10 हजार गायों के लिए होंगी आधुनिक सुविधाएं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य की पहली हाईटेक गौशाला का निर्माण होने जा रहा है। 23 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस गौशाला की आधारशिला रखेंगे। यह गौशाला 25 एकड़ भूमि में बनेगी और इसमें एक साथ 10 हजार गायों के रहने की व्यवस्था होगी।

इस गौशाला में हर गाय को एक अलग जोन में रखा जाएगा और उसकी सेहत का खास ध्यान रखा जाएगा। यहां एक अस्पताल भी होगा, जहां गायों का इलाज 24 घंटे चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। गौशाला की सफाई आधुनिक मशीनों से होगी और गायों के स्वास्थ्य की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

गौशाला में गायों के लिए हरा चारा, भूसा और आहार सप्लाई करने के लिए अत्याधुनिक कन्वेयर बेल्ट सिस्टम भी लगाया जाएगा। इस परियोजना को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और जिला पंचायत के सहयोग से बनाया जाएगा, और इसके संचालन की जिम्मेदारी भोपाल नगर निगम को सौंपी जाएगी।

इसके अलावा, गौशाला में गायों के गोबर और मूत्र से जैविक खाद और अन्य उत्पाद बनाए जाएंगे। घायल और बीमार गायों के इलाज के लिए एक मिनी अस्पताल भी होगा। गायों के स्वास्थ्य, देखभाल और मेडिकल रिपोर्ट का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा।

गौशाला में हर गाय की जानकारी इस प्रकार ऑनलाइन होगी:

  • गाय को कहां से, कौन और कब लाया गया, इसकी जानकारी।
  • गाय के बीमार या घायल होने पर उसकी बीमारी और इलाज की जानकारी।
  • गायों का आहार मशीनों के जरिए तैयार किया जाएगा।
  • गायों की देखभाल के लिए वेटरनरी डॉक्टर्स की टीम तैनात रहेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?