Breaking News

AUS vs SA 3rd T20: बॉब सिम्पसन को दी श्रद्धांजलि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान में

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार को केर्न्स के कैज़लीज़ स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की शुरुआत भावनात्मक माहौल में हुई, क्योंकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज कोच बॉब सिम्पसन का हाल ही में 89 साल की उम्र में निधन हो गया।

कप्तान मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरते हुए अपने पूर्व महान कप्तान को श्रद्धांजलि दी। वहीं, मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखकर सिम्पसन को याद किया।

बॉब सिम्पसन ने 1957 से 1978 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 69 टेस्ट मैच खेले।

  • उन्होंने 111 पारियों में 4869 रन बनाए।
  • टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 46.81 रहा और उन्होंने 10 शतक और 27 अर्धशतक जड़े।
  • उनका सर्वोच्च स्कोर 311 रन रहा।
  • उन्होंने टेस्ट करियर में 110 कैच पकड़े और बतौर गेंदबाज 71 विकेट भी लिए।
  • उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 5/57 का रहा।

सिम्पसन ने संन्यास के लगभग 10 साल बाद फिर से मैदान पर वापसी की। 1977-78 में वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट विवाद के समय कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे हालात में उन्हें कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने युवा और अनुभवहीन टीम की अगुवाई करते हुए भारत को घरेलू सीरीज में हराया और वेस्टइंडीज दौरे पर टीम को मजबूत बनाया। बाद में 1986 से 1996 तक वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच बने। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने

1987 वर्ल्ड कप जीता,

1989 एशेज में इंग्लैंड को हराया, और 1995 में वेस्टइंडीज को उसके घर पर हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

निर्णायक मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन बड़े झटके लगे। मिचेल ओवेन हेलमेट पर गेंद लगने के बाद कनकशन के चलते बाहर हो गए। मैट शॉर्ट मांसपेशियों की चोट से उबर नहीं पाए। लांस मॉरिस पीठ दर्द के कारण टीम से बाहर हो गए।

इनकी जगह आरोन हार्डी और मैट कुहनेमैन को टीम में शामिल किया गया है।

तीन मैचों की इस सीरीज में अभी तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। ऐसे में तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर पलटवार करना चाहेगा, वहीं एडेन मार्कराम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका सीरीज जीतकर इतिहास रचने उतरेगी.

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?