छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य विभाग में 38 खाली पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की प्रारंभिक पात्र और अपात्र सूची जारी कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत ये भर्ती की जा रही है। इसमें जूनियर सेकेटेरियल असिस्टेंट (एनसीडी/एनएचएम), फार्मासिस्ट (एनयूएचएम), सेकेटेरियल असिस्टेंट (एनएमएचपी), और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (एनएमएचपी) जैसे पद शामिल हैं।
दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 19 अप्रैल
जिन उम्मीदवारों को पात्र या अपात्र घोषित किया गया है, वे 19 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक निर्धारित फॉर्मेट में दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में दावा-आपत्ति नहीं करता है, तो उसकी आपत्ति मान्य नहीं होगी।
वेबसाइट पर देख सकते हैं सूची
पात्र और अपात्र उम्मीदवारों की सूची स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थियों से समय पर दावा-आपत्ति भेजने की अपील की गई है, क्योंकि निर्धारित समय के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
CHANNEL009 Connects India
