Breaking News

CG News: निलंबित IAS रानू साहू और 9 अन्य आरोपियों की 21.47 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED ने की बड़ी कार्रवाई

CG News: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने निलंबित आईएएस रानू साहू और 9 अन्य आरोपियों की 21.47 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया है। यह कार्रवाई डीएमएफ घोटाले से अर्जित ब्लैकमनी से खरीदी गई संपत्तियों के खिलाफ की गई है। इनमें जमीन, आवासीय परिसर, फिक्स डिपाजिट और विभिन्न बैंकों में जमा पैसे शामिल हैं।

ईडी का बयान: ईडी ने बताया कि यह जांच तीन अलग-अलग एफआईआर के आधार पर की जा रही है, जिनमें आरोप है कि अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर डीएमएफ घोटाला किया। ठेकेदारों ने अधिकारियों को अनुबंध मूल्य का 15 से 42 प्रतिशत तक कमीशन और अवैध भुगतान किया था।

नकदी और ज्वेलरी जब्त: घोटाले के दौरान ईडी ने ठेकेदारों और अन्य सहयोगियों के घरों में छापेमारी की, जिसमें 2.32 करोड़ रुपए नकद और ज्वेलरी जब्त की गई। अब तक इस मामले में 90.35 करोड़ रुपए की संपत्ति की पहचान की गई है।

न्यायिक रिमांड बढ़ी: रानू साहू और माया वारियर की न्यायिक रिमांड 17 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। ईडी ने रानू साहू के सहयोगी मनोज द्विवेदी को भी कोर्ट में पेश किया, जिन पर आरोप है कि उन्होंने रानू साहू के साथ मिलकर सरकारी पैसे का गबन किया।

अटैच की गई संपत्तियां: डीएमएफ घोटाले से जुड़ी संपत्तियों का स्वामित्व रानू साहू, माया वारियर, राधेश्याम मिर्जा, भुवनेश्वर सिंह राज, वीरेंद्र कुमार राठौड़, भरोसा राम ठाकुर, संजय शेंडे, मनोज कुमार द्विवेदी, ऋषभ सोनी और राकेश कुमार शुक्ला का है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?