Related Articles
धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। यह घटना 26 मार्च 2025 की है।
क्या हुआ था हादसे के दिन?
मृतक दिनेश साहू (33), निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया, अपने साथियों के साथ रेलवे के खंभे से बिजली तार चोरी करने गया था। इस दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने की जांच और बरामद किया सामान
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मौके से एक वायर काटने वाला कटर बरामद हुआ। मृतक के परिजनों, चश्मदीदों और उसके साथियों से पूछताछ की गई।
साथियों ने ही भेजा था खतरनाक काम पर
जांच में सामने आया कि मृतक बिजली मिस्त्री था और उसके साथियों को पता था कि खंभे में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा है। इसके बावजूद उन्होंने दिनेश को तार काटने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और चोरी के आरोप में धारा 105, 303(1), 62, 3(5) बीएनएसएस के तहत केस दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी
-
मनोज साहू, निवासी छोटे देवगांव
-
नरेश साहू, निवासी कुधरीपारा बोतल्दा
-
चंदन सारथी, निवासी कुधरीपारा
-
एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है
ये आरोपी अभी भी फरार
-
प्रमोद साहू
-
नवधाराम पटेल, पिकअप वाहन (CG13 AJ 2072) का मालिक
पुलिस की टीम इन फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं, घटना में उपयोग की गई कटर व अन्य सामान भी जब्त कर लिए गए हैं।
CHANNEL009 Connects India
