Breaking News

CSK vs RCB हेड टू हेड: जानें अब तक के सभी मुकाबलों के आंकड़े

आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा पर लाइव देखा जा सकता है।

CSK और RCB के बीच कड़ी टक्कर

आईपीएल इतिहास में CSK और RCB की टीमें 2008 से खेल रही हैं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को दो साल (2016 और 2017) बैन का सामना करना पड़ा था। CSK ने अब तक 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जबकि RCB अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई

RCB का रिकॉर्ड कमजोर

  • अब तक CSK और RCB के बीच 33 मुकाबले हुए हैं।

  • CSK ने 21 मैच जीते, जबकि RCB सिर्फ 11 बार ही जीत पाई

  • पिछले साल दोनों टीमें 2 बार भिड़ीं और दोनों ने 1-1 मैच जीता

  • 2018 और 2021 में CSK ने RCB को दोनों मुकाबलों में हराया

  • 2015 में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए और तीनों में CSK ने जीत दर्ज की

  • 2011 में दोनों टीमों के बीच 4 मैच हुए, जिनमें CSK ने 3 बार जीत हासिल की और 1 मैच RCB ने जीता

आईपीएल 2025 में दोनों टीमों की शुरुआत

इस सीजन दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की

  • CSK ने मुंबई इंडियंस को हराया

  • RCB ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार शुरुआत की

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में RCB अपने रिकॉर्ड को सुधार पाती है या CSK एक और जीत हासिल करती है!

About admin

Check Also

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश समेत 12 टीमें क्वालीफाई

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए अब तक 12 टीमों ने सीधा क्वालीफिकेशन …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?