Breaking News
elon-musk -

“Dayabhavna Ki Kami Thi”: Trump Se Tanav Ke Beech Chainsaw Stunt Par Musk Ka Pachtawa

वॉशिंगटन:
कभी डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी माने जाने वाले अरबपति एलन मस्क अब अपने एक बेहद विवादास्पद स्टंट पर पछतावा जता रहे हैं। इस साल की शुरुआत में Conservative Political Action Conference (CPAC) में मस्क एक भारी-भरकम चेनसॉ लहराते हुए मंच पर नजर आए थे, जो अब उनके और ट्रंप के बीच चल रहे राजनीतिक संघर्ष का प्रतीक बन चुका है।

चेनसॉ से ‘बजट कट’ का प्रतीकात्मक प्रदर्शन
फरवरी में, जब मस्क ट्रंप प्रशासन की Department of Government Efficiency (DOGE) का नेतृत्व कर रहे थे और संघीय एजेंसियों के फंडिंग में बड़ी कटौती की जा रही थी, उन्होंने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली के साथ मंच साझा किया था। उसी दौरान मस्क एक चमचमाते चेनसॉ के साथ मंच पर आए — मानो सरकार के बजट को काटकर खत्म करने का ऐलान हो।

अब बोले मस्क – ‘समझदारी नहीं थी’
महीनों बाद, एक X (पहले ट्विटर) यूज़र ने मस्क को उस स्टंट के लिए “मूर्खतापूर्ण” बताया, जिस पर मस्क ने जवाब दिया:
“मिली ने मुझे बैकस्टेज चेनसॉ दिया और मैंने उसे उठाया, लेकिन अब लगता है कि उसमें संवेदना की कमी थी।”
ये बयान साफ तौर पर मस्क द्वारा अपने पुराने राजनीतिक स्टैंड और ट्रंप प्रशासन से दूरी बनाने की कोशिश लग रहा है।

ट्रंप से टकराव और राजनीतिक दूरी
मस्क और ट्रंप के रिश्ते में दरार तब आई जब मस्क ने DOGE प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। वजह बनी रिपब्लिकन पार्टी की वो खर्च योजना, जिसमें सोशल वेलफेयर प्रोग्राम्स में कटौती और लगभग $3 ट्रिलियन के नए कर्ज की बात थी।

इस हफ्ते, दोनों में सोशल मीडिया पर खुली जंग छिड़ गई। ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि वे मस्क को अमेरिका से निकालने (deport) पर भी विचार कर सकते हैं।
“हमें इस पर गौर करना पड़ेगा,” ट्रंप ने कहा, जब उनसे मस्क की नागरिकता पर सवाल किया गया।
इस पर मस्क ने जवाब दिया:
“बहुत मन कर रहा है इसे और बढ़ाने का। बहुत ज़्यादा। लेकिन अभी खुद को रोक लेता हूं।”

नया मोर्चा खोलने की चेतावनी
अब जबकि मस्क खुद को रिपब्लिकन पार्टी से दूर कर चुके हैं, उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की चेतावनी दी है — ऐसी पार्टी जो अमेरिका की दो बड़ी पार्टियों (डेमोक्रेट-रिपब्लिकन) से अलग हो और “वास्तव में लोगों की परवाह करे।”

एक और पोस्ट में उन्होंने सीधे रिपब्लिकन सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा:
“अगले साल के प्राइमरी चुनाव में इन्हें हराना मेरी जिंदगी का आखिरी मिशन होगा।”
और जोड़ते हैं,
“अब वक्त आ गया है एक ऐसी राजनीतिक पार्टी का, जो सच में जनता के लिए हो।”

About Chandni Khan

Check Also

iran

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी से सहयोग निलंबित किया

तेहरान:ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को देश को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?