Breaking News

DRDO भर्ती 2024: एक लाख से अधिक सैलरी वाली भर्ती के लिए आज आखिरी मौका

DRDO भर्ती 2024: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कुछ समय पहले विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली थी। आज, 15 नवंबर, इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। यह भर्ती एक साल की फिक्स अवधि के लिए होगी, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है।

पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए रिटायर्ड अधिकारी या ऐसे उम्मीदवार जो केंद्र सरकार या किसी स्वायत्त संस्था से अगले तीन महीनों में रिटायर होने वाले हैं, पात्र होंगे। आवेदक के पास बीटेक, बीई, एमएससी या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। किसी भी गलत जानकारी पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

सैलरी

  • डीआरडीओ चेयर्स के पद के लिए 1,25,000 रुपये मासिक वेतन निर्धारित है।
  • डीआरडीओ डिस्टिंग्विश फेलोशिप पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,00,000 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी।
  • डीआरडीओ फेलोशिप पद के लिए 80,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

About admin

Check Also

बालोद में प्लेसमेंट कैंप, 8वीं पास युवाओं के लिए भी नौकरी का मौका

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है। जिला …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?