Breaking News

ED ने SC में केजरीवाल की जमानत का विरोध किया:कहा- प्रचार करना मौलिक अधिकार नहीं; कोर्ट ने कहा था- चुनाव 5 साल में होते हैं

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत का विरोध किया। उनके मुताबिक, चुनावों में भाग लेने से पहले किसी नेता को प्रचार के लिए जमानत नहीं मिलनी चाहिए। ED ने कहा कि प्रचार करना मौलिक अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में ED के डिप्टी डायरेक्टर भानु प्रिया ने एफिडेविट दाखिल किया। कल को फैसला सुनाया जाएगा। केजरीवाल अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से जमानत के लिए अपील की है।

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने ED से कहा था कि चुनाव 5 साल में होते हैं और यह असाधारण परिस्थिति है। अगर केजरीवाल को जमानत दी जाती है, तो उनकी शर्त रहेगी कि वे सरकारी काम में दखलंदाजी नहीं करेंगे।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 20 मई तक बढ़ा दिया है। वे अभी तिहाड़ जेल में हैं। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि केजरीवाल कोई आदतन अपराधी नहीं हैं और चुनाव चल रहे हैं।

इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने ED के नोटिस का जवाब मांगा है, जो अगले दिनों में सुना जाएगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?