Breaking News

Google Pay यूजर्स को झटका! अब बिल पेमेंट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज

अगर आप Google Pay से मोबाइल रिचार्ज, बिजली या गैस का बिल भरते हैं, तो अब आपको इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। गूगल पे ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से किए जाने वाले पेमेंट्स पर 0.5% से 1% तक का चार्ज लगाना शुरू कर दिया है, जिसमें GST भी शामिल होगा

कितना देना होगा चार्ज?

  • अगर आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बिल भरते हैं, तो आपको 0.5% से 1% तक का शुल्क देना होगा।
  • यह शुल्क ट्रांजैक्शन अमाउंट पर निर्भर करेगा और GST अलग से जोड़ा जाएगा
  • यह चार्ज हर ट्रांजैक्शन पर लागू होगा, यानी हर बार जब आप बिल भुगतान करेंगे, आपको यह शुल्क देना होगा।

UPI ट्रांजैक्शन अब भी फ्री

अगर आप सीधे बैंक अकाउंट से लिंक किए गए UPI से भुगतान करते हैं, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। गूगल पे की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि केवल कार्ड पेमेंट पर सुविधा शुल्क लगेगा

Google Pay का UPI मार्केट में बड़ा हिस्सा

गूगल पे भारत के सबसे बड़े UPI पेमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है और देश में 37% UPI ट्रांजैक्शन Google Pay के जरिए होते हैं। जनवरी तक गूगल पे ने 8.26 लाख करोड़ रुपये के UPI ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए थे।

कब से लागू हुआ नया चार्ज?

Google Pay ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह चार्ज कब से लागू हुआ है, लेकिन अब यह पेमेंट स्क्रीन पर दिखने लगा है। अगर आप गूगल पे से बिल पेमेंट कर रहे हैं, तो भुगतान करने से पहले स्क्रीन पर दिखने वाले शुल्क की जानकारी जरूर चेक करें।

About admin

Check Also

क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर उछाल, मिडिल ईस्ट तनाव बना कारण

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?