बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) पद के लिए हुई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यह रिजल्ट वेबसाइट पर 29 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा। बता दें कि ऑफिस असिस्टेंट की प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
IBPS RRB क्लर्क रिजल्ट ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CRP RRBs से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद CRP RRBs Phase XIII विकल्प चुनें।
-
अब Office Assistant (Clerk) Prelims Result के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड (DOB) भरें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
आगे क्या है प्रोसेस?
प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होती है। यानी इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेन्स परीक्षा के अंकों के आधार पर ही होगा।
उम्मीद की जा रही है कि मेन्स परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जा सकती है और इसका एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। इसके अलावा, रिजल्ट जारी होने के करीब 7 से 10 दिन बाद IBPS राज्यवार कट-ऑफ और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी जारी करेगा, जिससे उम्मीदवार अपने सेक्शन-वाइज अंक देख सकेंगे।
CHANNEL009 Connects India
