Breaking News

ICC टेस्ट रैंकिंग: ऋषभ पंत ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जसप्रीत बुमराह टॉप पर बरकरार

ICC द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली 8वें स्थान पर आ गए हैं।

ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 99 रन की शानदार पारी खेलने का फायदा मिला है, जिससे वह तीन स्थान ऊपर आकर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, विराट कोहली, जो 70 रन की पारी खेली थी, एक स्थान फिसलकर 8वें नंबर पर आ गए हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर बने हुए हैं और वह भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी नुकसान हुआ है। बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में 52 रन बनाने के बाद वह दो स्थान फिसलकर 15वें स्थान पर आ गए हैं, जहां वह श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ संयुक्त रूप से हैं। इंग्लैंड के जो रूट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने बेंगलुरु टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर 36 स्थानों की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर कब्जा किया है, जबकि डेवोन कॉनवे 12 स्थान ऊपर चढ़कर 36वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग

आईसीसी की ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, रविचंद्रन अश्विन दूसरे और रवींद्र जडेजा 7वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचकर 9वें स्थान पर आ गए हैं। बेंगलुरु टेस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले न्यूजीलैंड के विल ओरूर्के 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के नोमान अली इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद 17वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि साजिद खान 22 स्थान ऊपर चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?