अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2024 के डेवलपमेंट अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है। ये अवॉर्ड्स हर साल उन देशों को दिए जाते हैं जो क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन काम करते हैं, खासकर एसोसिएट सदस्य देशों के लिए। ICC ने इन पुरस्कारों की शुरुआत 2002 में की थी ताकि क्रिकेट के विस्तार में अहम भूमिका निभाने वाले देशों की सराहना की जा सके।
इस साल कुल 7 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए, जिनमें एक नई कैटेगरी ‘ICC X Festival of the Year Award’ भी जोड़ी गई है। इस साल के अवॉर्ड्स में भूटान, इंडोनेशिया, नामीबिया, नेपाल, स्कॉटलैंड, तंजानिया, अमेरिका और वानुअतु जैसे आठ देशों को सम्मानित किया गया है।
यूएसए (USA Cricket) को “एसोसिएट मेंबर्स मेंस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड मिला। अमेरिका की पुरुष टीम ने बीते साल शानदार प्रदर्शन किया, जिस वजह से उन्हें यह सम्मान मिला।
नामीबिया (Cricket Namibia) को “ICC Development Initiative of the Year” के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार उनके ‘Ashburton Kwata Mini-Cricket’ प्रोग्राम के लिए मिला, जो बच्चों और युवाओं में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की कोशिश करता है।
भूटान क्रिकेट बोर्ड और वानुअतु क्रिकेट एसोसिएशन को संयुक्त रूप से “ICC Female Cricket Initiative of the Year” का पुरस्कार मिला। इन दोनों ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।
क्रिकेट स्कॉटलैंड (Cricket Scotland) को “एसोसिएट मेंबर्स विमेंस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर” का खिताब मिला। स्कॉटलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा इंडोनेशिया, नेपाल और तंजानिया जैसे देशों को भी उनके अलग-अलग प्रयासों के लिए सम्मान मिला।
ICC लगातार कोशिश कर रही है कि क्रिकेट को केवल टेस्ट प्लेइंग देशों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि दुनियाभर में इसे लोकप्रिय बनाया जाए। डेवलपमेंट अवॉर्ड्स उसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं, जो उन देशों को प्रेरणा देते हैं जो सीमित संसाधनों के बावजूद क्रिकेट के विकास में लगे हुए हैं।
CHANNEL009 Connects India
