Breaking News

IND vs ENG 5th Test Day 3: ओवल टेस्ट में दिखे रोहित शर्मा, शुभमन गिल को मिल सकता है जीत का इशारा!

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें और आखिरी टेस्ट मैच का तीसरा दिन बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ओवल के मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पहले दो दिन के खेल में ना तो भारत पूरी तरह हावी रहा और ना ही इंग्लैंड, ऐसे में मुकाबला बराबरी का रहा है।

भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि इसी टेस्ट पर पूरी सीरीज का नतीजा निर्भर करता है। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीत जाती है, तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी। वहीं, हारने की स्थिति में ट्रॉफी इंग्लैंड के हाथ लग सकती है। इस मुकाबले की अहमियत को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भी ओवल मैदान पर पहुंच गए। रोहित की मौजूदगी ने फैंस के बीच जोश भर दिया। स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें देखकर जमकर तालियां और शोर मचाया। ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा भले ही अब टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका अनुभव और मोटिवेशन प्लेयर्स के लिए काफी अहम हो सकता है।

रोहित ने गिल को इशारों में कुछ ऐसा ‘विनिंग हिंट’ दे दिया हो जो इस टेस्ट को भारत की झोली में डाल दे। भारतीय क्रिकेट में यह ट्रांजिशन पीरियड है, जहां सीनियर खिलाड़ी जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंप चुके हैं। शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी अब रोहित और विराट कोहली जैसे लीजेंड्स की जगह भरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह का अहम टेस्ट मैच उनके लिए बहुत बड़ा अनुभव बन सकता है।

कुल मिलाकर, ओवल टेस्ट अब भारतीय फैंस के लिए ‘पैसा वसूल’ साबित हो सकता है। तीसरे दिन का खेल भी बेहद रोमांचक रहा और उम्मीद की जा रही है कि अगले दो दिन में मुकाबला अपने चरम पर पहुंचेगा।

About Hussain

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?