Breaking News
irani attack on israel

Israel-Iran Conflict Live: ईरानी मिसाइल हमले में इजरायल में 10 की मौत, 200 घायल; इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

तेल अवीव/तेहरान – इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव और अधिक गंभीर होता जा रहा है। बीती रात ईरान ने इजरायल के प्रमुख शहरों – तेल अवीव और यरूशलम – सहित कई स्थानों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में अब तक 10 लोगों की मौत और 200 से अधिक के घायल होने की पुष्टि हुई है।

तेल अवीव में कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे आम नागरिकों में दहशत फैल गई। सरकारी एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

इजरायल की जवाबी कार्रवाई – ईरानी रिफाइनरी को बनाया निशाना

जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस रिफाइनरी ‘फज्र’ को ड्रोन हमले से निशाना बनाया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रिफाइनरी में लगी भीषण आग को साफ देखा जा सकता है। ईरानी अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह देश की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बड़ा नुकसान है।

तीन दिन से जारी है टकराव

यह संघर्ष अब तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच हो रही सैन्य कार्रवाइयों पर वैश्विक स्तर पर निगरानी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द कूटनीतिक पहल नहीं की गई तो यह विवाद व्यापक युद्ध में तब्दील हो सकता है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?