Breaking News

MCA का बड़ा खुलासा: पृथ्वी शॉ की अनुशासनहीनता ने दिलाई टीम से बाहर होने की सजा

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से बाहर कर दिया है। शॉ ने इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन जब विजय हजारे ट्रॉफी में उनका नाम नहीं आया, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भगवान से सवाल करते हुए पूछा कि और उन्हें क्या करने की जरूरत है। इसके बाद उनके प्रशंसकों ने MCA की आलोचना शुरू कर दी।

MCA ने अनुशासनहीनता को बताया कारण
MCA ने साफ किया कि शॉ को टीम से बाहर करने का कारण उनकी अनुशासनहीनता है। संघ ने बताया कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के दौरान शॉ ने कई ट्रेनिंग सेशन मिस किए। वह रातभर होटल से बाहर रहते और सुबह 6 बजे लौटते। उनकी वजह से मुंबई को कई बार 10 फील्डर्स के साथ खेलना पड़ा। MCA ने कहा कि वे शॉ की गलतियों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे, लेकिन मामले ने तूल पकड़ लिया, इसलिए खुलासा करना पड़ा।

शॉ का हालिया प्रदर्शन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में मुंबई की टीम ने खिताब जीता, जिसमें शॉ ने कुछ अच्छे प्रदर्शन किए। उन्होंने 9 मैचों में 197 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 49 रहा। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 13 छक्के लगाए, लेकिन दो बार शून्य पर भी आउट हुए।

पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। तब से वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। अब उनके अनुशासन पर उठे सवाल उनके करियर के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

About admin

Check Also

‘डुप्लीकेट अभिषेक’ की खास रणनीति से फंसे नंबर-1 बल्लेबाज, नीदरलैंड की प्लानिंग रही कामयाब

टी20 वर्ल्ड कप में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?