Breaking News

Monsoon 2025: झालावाड़-बारां में तेज बारिश, अगले कुछ दिन और चलेगा बारिश का दौर, अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। खासकर झालावाड़ और बारां जिलों में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। अटरू में सबसे ज्यादा 90 मिमी (करीब साढ़े तीन इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

कहां-कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के जिलों में अगले सात दिन तक अच्छी बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

जोधपुर और बीकानेर में भी बारिश बढ़ेगी
राज्य के पश्चिमी हिस्सों यानी जोधपुर और बीकानेर संभाग में 26 जून से 29 जून के बीच बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। यहां भी कहीं-कहीं मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

ब्यावर के मसूदा में भी बारिश
मंगलवार को ब्यावर के मसूदा इलाके में 71 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

बारिश बनी जानलेवा, युवक की मौत
बूंदी जिले में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार को गोविन्दपुरा गांव के पास भीमलत नदी के एनिकट में एक युवक पानी के तेज भंवर में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम मिन्तराज कंजर (36) था, जो रामनगर कंजर कॉलोनी का निवासी था। वह गरीब परिवार से था और उसके चार छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

About admin

Check Also

बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया…97 हजार लोग प्रभावित, अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर

अरुणाचल में बारिश का जानलेवा कहर! बाढ़ में डूबीं कॉलोनियां, रिहायशी इलाके बने दरिया; 97 …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?