Breaking News

राजस्थान की सियासत गरमाई: गहलोत के बयान पर बीजेपी का पलटवार

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गर्मी आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने जोधपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश उनकी ही पार्टी के कुछ नेता कर रहे हैं। यह साजिश दिल्ली और जयपुर में रची जा रही है।

गहलोत के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने उन पर तीखा हमला किया है। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि गहलोत को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में खुद गहलोत और पायलट एक-दूसरे को हटाने की कोशिश करते रहे। पांच साल तक उनकी सरकार में खींचतान चलती रही। अब जब भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य विकास कर रहा है, तो कांग्रेस को यह अच्छा नहीं लग रहा। इसलिए वे लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गहलोत का बयान झूठा, बिना तर्क और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि गहलोत को अपने कार्यकाल की याद आ रही है जब उनकी सरकार दो गुटों में बंटी थी और मंत्री-विधायक होटलों में बंद रखे गए थे।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि गहलोत अब राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin

Check Also

बिहार का अगला CM कौन? सम्राट चौधरी के पोस्टर लगे, फिर हटाए गए

पटना में बिहार की राजनीति अचानक गरमा गई जब BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?