Breaking News

Monsoon 2025: राजस्थान में अगले हफ्ते तक एक्टिव रहेगा मानसून, 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और आने वाले एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश

राजधानी जयपुर सहित कोटा, अजमेर और झालावाड़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को जयपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई। सांगानेर एयरपोर्ट क्षेत्र में 30 मिनट में 77.3 मिमी (करीब 3 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसरोवर, प्रतापनगर, जेएलएन रोड और सी-स्कीम जैसे इलाकों में भी तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं।

पश्चिमी राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 से 29 जून के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। यहां कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

  • बीकानेर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालोर और सिरोही

  • वहीं, कोटा, झालावाड़ और बारां में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारां जिले में अतिवृष्टि से नुकसान

कोटा संभाग के बारां जिले में लगातार भारी बारिश के कारण सड़कें उखड़ गईं और कई जगह घरों और निर्माणों को नुकसान हुआ है। खेतों और निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। हालांकि मंगलवार को थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब भी भंवरगढ़, किशनगंज, मांगरोल और शाहाबाद में हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग ने कहा है कि जयपुर संभाग और आसपास के इलाकों में भी अगले 7 दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

👉 लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम में सतर्क रहें और बारिश से जुड़े अलर्ट पर ध्यान दें।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?