Related Articles
शाजापुर (मध्यप्रदेश) – शाजापुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मामला राजराजेश्वर माता मंदिर परिसर का है, जहां कुछ लोग गुमटी लगाकर अवैध रूप से फूल बेच रहे थे।
नगरपालिका की टीम जब भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची तो व्यापारियों से झड़प हो गई। पुलिस जैसे ही कुछ लोगों को थाने ले जाने लगी, एक महिला ने विरोध करते हुए महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।
हाईवे पर जाम और हंगामा
इस घटना के बाद महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गईं और जोरदार विरोध किया। सड़क पर फूल फेंक दिए, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं।
क्यों हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, फूल विक्रेताओं को दुकानें लॉटरी सिस्टम से दी गई थीं, लेकिन उन्होंने दुकान के बजाय बाहर अतिक्रमण कर गुमटी लगाई हुई थी। नगरपालिका ने नोटिस देकर दुकान हटाने को कहा था, लेकिन लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे।
इस बीच जब कोतवाली पुलिस एक युवक को थाने ले जा रही थी, तो उसकी मां ने विरोध करते हुए पुलिस से मारपीट शुरू कर दी।
फिलहाल, पुलिस मौके पर स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही है, और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं।
CHANNEL009 Connects India
