Breaking News

MP समाचार: सीएम यादव ने पीएम मोदी को GIS-2025 और केन बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री को राम मंदिर की एक प्रतिकृति भेंट की और दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2025) के उद्घाटन और केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

केन बेतवा परियोजना का भूमिपूजन
सीएम ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर केन-बेतवा परियोजना का भूमि पूजन हो सकता है। इस परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और यह अटल जी की नदी जोड़ो योजना का सपना पूरा करने में मदद करेगा।

जन कल्याण अभियान
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आशीर्वाद प्राप्त किया और जानकारी दी कि 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना है।

About admin

Check Also

‘नदी किनारों पर बैठकर समंदर को नापना छोड़ दो…’, BJP विधायक ब्रजभूषण की मंच से चेतावनी, अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

‘नदी किनारे बैठकर समंदर नापना छोड़ दो’—BJP विधायक ब्रजभूषण की मंच से चेतावनी, अपनी ही …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?