Breaking News

महाकुंभ मेला के लिए CG से प्रयागराज तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की सूची और टाइम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2025 से महाकुंभ मेला शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा आरामदायक और सुगम हो सके। खासकर छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

13000 से अधिक ट्रेनें चलेंगी
महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे लगभग 3000 स्पेशल ट्रेनों सहित 13000 से अधिक ट्रेनें चलाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को अतिरिक्त भीड़-भाड़ से बचाया जा सके।

स्पेशल ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जो रायगढ़, दुर्ग और बिलासपुर से वाराणसी के बीच चलेगी। ये ट्रेनें विशेष रूप से कुंभ मेला के लिए चलाई जा रही हैं:

  1. 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल
  2. 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल
  3. 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल

यह ट्रेनें बिलासपुर, कटनी और प्रयागराज के मार्ग से चलेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं और कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?