Breaking News

NEET UG काउंसलिंग 2025: MCC ने जारी किया नया शेड्यूल, जानें नई तारीखें

NEET UG 2025 की काउंसलिंग से जुड़ी बड़ी खबर आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दूसरी राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है। उम्मीदवार MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

MCC ने राउंड 1 में मिली सीट छोड़ने की आखिरी तारीख भी बढ़ाकर 3 सितंबर 2025 शाम 5 बजे कर दी है। इस तारीख तक अपनी सीट छोड़ने पर कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं कटेगा। इसके बाद सीट छोड़ने पर पेनल्टी लगेगी।

राउंड 2 के लिए नया कार्यक्रम:

  • सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन: 3 से 9 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)

  • भुगतान की सुविधा: 9 सितंबर 2025 दोपहर 3 बजे तक

  • चॉइस फिलिंग: 4 से 9 सितंबर 2025 (रात 11:55 बजे तक)

  • चॉइस लॉकिंग: 9 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक)

  • सीट आवंटन: 10 और 11 सितंबर 2025

  • रिजल्ट घोषित: 12 सितंबर 2025

  • रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 13 से 19 सितंबर 2025

  • संस्थानों द्वारा अंतिम रिपोर्टिंग: 20 और 21 सितंबर 2025

राज्य स्तरीय काउंसलिंग का नया टाइमटेबल:

  • दूसरा राउंड (State Counselling): 4 से 12 सितंबर 2025

  • जॉइनिंग की आखिरी तारीख: 19 सितंबर 2025

  • तीसरा राउंड: 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025

  • स्टेट लेवल: 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025

  • डाटा वेरिफिकेशन: MCC स्तर पर 20-21 सितंबर, राज्यों में 26-27 सितंबर 2025

इस नए शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार समय पर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें ताकि उनकी काउंसलिंग सही तरीके से हो सके।

About admin

Check Also

देश के टॉप NIT कॉलेज: जहां पढ़ने का सपना देखते हैं टॉपर्स

JEE Main 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र काउंसलिंग और इंजीनियरिंग कॉलेज में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?