Breaking News

Rajasthan: बारिश से ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ा, जयपुर-मुंबई और उदयपुर-ऋषिकेश ट्रेन रीशेड्यूल

जयपुर। प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी दिखने लगा है। सड़क और रेलवे ट्रैफिक दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने शनिवार को कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

जयपुर-मुंबई ट्रेन की समय में बदलाव

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशिकिरण ने बताया कि लिंक रैक देरी से पहुंचने के कारण गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है।

  • पहले यह ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होनी थी।

  • अब यह शाम 6 बजे जयपुर जंक्शन से रवाना होगी।

उदयपुर-ऋषिकेश ट्रेन भी लेट

इसी तरह उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन को भी रीशेड्यूल किया गया है।

  • यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे रवाना होनी थी।

  • अब यह ट्रेन दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों को दी सूचना

रेलवे का कहना है कि विभिन्न रेलखंडों में मरम्मत और कार्य के चलते भी ट्रेन संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को SMS के जरिए सूचना भेजी है ताकि वे समय पर अपडेट रहें।

नोट: सफर से पहले अपनी ट्रेन के टाइम की जानकारी जरूर ले लें।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?