Related Articles
जयपुर। राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत राशनकार्डधारकों को बड़ी राहत मिली है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने मई और जून माह के गेहूं का आवंटन पहले ही कर दिया है। इसका मतलब है कि अप्रैल माह में ही तीन महीने का गेहूं एक साथ राशनकार्डधारकों को मिलेगा।
किसे मिलेगा लाभ
- अंत्योदय (AAY) राशनकार्डधारी
- बीपीएल और स्टेट बीपीएल कार्डधारी
- प्राथमिकता श्रेणी (PHH) के कार्डधारी
उपायुक्त एवं उपशासन सचिव सुनील पूनिया ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। गेहूं पात्रतानुसार राशनकार्डधारकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विभाग के निर्देश
- मई और जून के लिए आवंटित गेहूं का उठाव तुरंत शुरू किया जाए।
- 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत गेहूं उठाना अनिवार्य है।
- कम उठाव की स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना
- अन्य राज्यों के लाभार्थियों को पिछले तीन माह में वितरित अधिकतम मात्रा के आधार पर अतिरिक्त गेहूं दिया जाएगा।
तीन माह का एक साथ वितरण
- मई और जून का गेहूं अप्रैल के आवंटन के साथ प्राथमिकता के आधार पर वितरित होगा।
- जिला रसद अधिकारी भारतीय खाद्य निगम से पूरी मात्रा उठाकर उचित मूल्य दुकानों तक समय पर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
- वितरण के दौरान ग्राहक पर्ची पॉस मशीन से जुड़े वेइंग स्केल पर वास्तविक वजन देखकर ही गेहूं दिया जाएगा।
- आवंटन, उठाव और वितरण की सभी जानकारी विभागीय पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
इस कदम से राशनकार्डधारकों को अगले तीन महीनों तक गेहूं की सुनिश्चित आपूर्ति मिलेगी।
CHANNEL009 Connects India
