Breaking News

REET 2025: जल्द जारी होगी आंसर की, जानें कैसे करें चेक?

REET 2025 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 की आंसर की और पेपर सेट होली के बाद जारी होने की संभावना है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

REET 2025 परीक्षा और उम्मीदवारों की संख्या

REET 2025 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को पूरे राजस्थान में आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा में लेवल 1 और लेवल 2 के लिए कुल 14,29,800 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब सभी उम्मीदवार आंसर की का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

REET 2025 की आंसर की कैसे देखें?

अगर आप REET 2025 की आंसर की चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. REET 2025 आंसर की का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान करके अनुमान लगा सकते हैं कि आपको कितने अंक मिल सकते हैं।

जल्द ही राजस्थान बोर्ड की तरफ से इस बारे में आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई अपडेट न छूटे।

About admin

Check Also

देश के टॉप NIT कॉलेज: जहां पढ़ने का सपना देखते हैं टॉपर्स

JEE Main 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र काउंसलिंग और इंजीनियरिंग कॉलेज में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?