Breaking News

RPSC RAS Interview: इस तारीख से शुरू होंगे राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए इंटरव्यू, इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

RPSC: यह भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2023 को अधिसूचित की गई थी, जिसमें प्रारंभ में 905 पद (राज्य सेवाएं – 424, अधीनस्थ सेवाएं – 481) घोषित किए गए थे।

 RPSC RAS Interview: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। विस्तृत कार्यक्रम आयोग द्वारा उचित समय पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के तहत प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे 19,355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसके परिणाम 2 जनवरी 2025 को घोषित किए गए, जिसमें 2,168 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, और अभ्यर्थियों को आवश्यक सूचना उचित माध्यमों से दी जाएगी।

RPSC RAS Interview: कुल 972 पदों के लिए होगा इंटरव्यू

यह भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2023 को अधिसूचित की गई थी, जिसमें प्रारंभ में 905 पद (राज्य सेवाएं – 424, अधीनस्थ सेवाएं – 481) घोषित किए गए थे। बाद में, कार्मिक विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर, संशोधित अधिसूचना 19 अक्टूबर 2023 को जारी की गई, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 972 (राज्य सेवाएं – 491, अधीनस्थ सेवाएं – 481) हो गई।

 

RPSC RAS: परीक्षा और अभ्यर्थियों की संख्या

इस भर्ती परीक्षा के लिए 6,96,969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई, जिसमें 4,57,927 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग ने आंसर-की जारी की और 2 से 4 अक्टूबर 2023 तक आपत्तियां मांगी थी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद 20 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

 

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?