Related Articles
जयपुर:
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) हॉस्पिटल में फैली अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक फोन कॉल के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। चिकित्सा शिक्षा सचिव अंबरीश कुमार ने अस्पताल में लापरवाही को लेकर दो अफसरों पर कार्रवाई की है।
क्या कार्रवाई हुई?
-
कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार बैनाड़ा को हटा दिया गया है।
-
उनकी जगह जयपुरिया हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
-
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र पंडा को निलंबित कर दिया गया है।
क्या है मामला?
आरयूएचएस हॉस्पिटल में एयर कंडीशनर बंद होने के बावजूद ऑपरेशन किए जा रहे थे। इस पर सीएम ने फोन पर सवाल उठाया कि अगर मरीजों को कोई नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? इसके बाद चिकित्सा शिक्षा सचिव ने तुरंत कार्रवाई की।
सचिव ने जताई थी नाराज़गी
मुख्यमंत्री के फोन के बाद सचिव अंबरीश कुमार ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को एक चिठ्ठी भी लिखी थी। इसमें उन्होंने RUHS की अव्यवस्थाओं के लिए कुलपति, प्राचार्य और अधीक्षक तीनों को जिम्मेदार बताया था। अब कार्रवाई करते हुए अधीक्षक को पद से हटाया और प्रोफेसर को सस्पेंड किया गया है।
CHANNEL009 Connects India
