Breaking News

Success Story: मां के साथ कभी खेतों में काम करती थी ये बच्ची, किसे पता था भविष्य में बनेगी IPS, जानिए Ilma Afroz की प्रेरणादायक कहानी 

Ilma Afroz Success Story: इल्मा अफरोज का बचपन संघर्षों भरा रहा। सिर्फ 14 साल की उम्र में पिता का देहांत हो गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और IPS बनकर अपना सपना सच कर दिखाया।

 

Ilma Afroz Success Story: इल्मा अफरोज का बचपन संघर्षों भरा रहा। सिर्फ 14 साल की उम्र में पिता का देहांत हो गया। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इल्मा को अपनी मां के साथ खेतों में काम करना पड़ा। अद्भुत तो ये है कि इतनी सारी कठिनाइयों के बाद भी इल्मा ने अपने लिए एक और मुश्किल सफर चुना और तमाम चुनौतियों के बाद भी सफलता हासिल कर ली।

 

कहां से हुई शुरुआती पढ़ाई 

इल्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुरादाबाद से की। वहीं ग्रेजुएशन के लिए वे दिल्ली आ गईं और दिल्ली स्थित सेंट स्टीफन कॉलेज से फिलॉसफी में बीए की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा हासिल करने की लालसा और उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप दिलाई। इसके साथ ही वे पैरिस और न्यूयॉर्क में भी कई फॉरेन एक्सेंज प्रोग्राम का हिस्सा बनीं।

विदेश से लौटकर शुरू UPSC की तैयारी

विदेश में रहने बजाय इल्मा अफरोज ने भारत में रहना चुना। उन्होंने भारत लौटकर UPSC CSE परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2017 में 217वीं रैंक के साथ 26 साल की उम्र में परीक्षा पास कर ली। उन्होंने IPS सेवा को प्राथमिकता दी।

 

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?