Breaking News

UP बोर्ड रिजल्ट 2025: कभी भी आ सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे और कहां देखें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट अब जल्द ही जारी हो सकता है। लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड किसी भी दिन रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

कहाँ देखें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

यहां से आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (स्टेप बाय स्टेप)

  1. सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं – upresults.nic.in या result.upmsp.edu.in

  2. होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

    • ‘UP Board High School Result 2025’ या

    • ‘UP Board Intermediate Result 2025’

  3. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें

अफवाहों से बचें

हाल ही में सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैली थी कि रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। इस पर बोर्ड सचिव भगवती प्रसाद सिंह ने कहा कि यह भ्रामक और झूठी जानकारी है। सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें

About admin

Check Also

देश के टॉप NIT कॉलेज: जहां पढ़ने का सपना देखते हैं टॉपर्स

JEE Main 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र काउंसलिंग और इंजीनियरिंग कॉलेज में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?