Breaking News

अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना, ठंड बढ़ेगी: IMD का अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर की शुरुआत से ठंड तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के औसत से तीन डिग्री कम है।

नवंबर में ठंड कम, दिसंबर में बढ़ा तापमान का असर

इस साल नवंबर में तापमान सामान्य रहा, जिससे लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास नहीं हुआ। लेकिन दिसंबर आते ही ठंड बढ़ गई है। अगले एक हफ्ते में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

हर दिन घट रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत से दिल्ली-एनसीआर में हर दिन तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

वायु गुणवत्ता फिर खराब श्रेणी में

शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 222 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। बीते दिनों AQI मध्यम स्तर पर था, लेकिन अब यह फिर से बिगड़ गया है। सुबह के समय आर्द्रता 89% दर्ज की गई। दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज पछुआ हवाओं के कारण पिछले तीन दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ 8-9 दिसंबर के बीच मौसम को प्रभावित करेगा। इसके चलते अगले 48 घंटों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
10 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की और गिरावट के साथ कोहरा बढ़ने की संभावना है।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?