ग्राम पंचायतों में मिलेगी नियुक्ति, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में नई ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के गठन के साथ ही करीब 6,000 नए पदों पर भर्ती होने की संभावना है।
पंचायतों का पुनर्गठन शुरू
राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं का पुनर्गठन और नवसृजन शुरू हो गया है। इसके तहत लगभग 2,500 नई ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव आए हैं। इन पर आपत्तियां ली जा रही हैं और जून माह तक इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
हर ग्राम पंचायत में बनेंगे नए पद
-
हर नई ग्राम पंचायत में 1 ग्राम विकास अधिकारी और 1 कनिष्ठ सहायक का पद बनाया जाएगा।
-
इस तरह 2,500 नई ग्राम पंचायतों में करीब 5,000 पद सृजित होंगे।
-
इसके अलावा 8 नई जिला परिषदों और लगभग 100 नई पंचायत समितियों के गठन से भी अधिकारी और कर्मचारी पद बनाए जाएंगे।
रोजगार की बड़ी संभावना
पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि नई संस्थाओं के गठन से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिला कलेक्टर स्तर पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद ये प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
चुनाव की तैयारी भी शुरू
नई पंचायतों के गठन के साथ ही राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। अब लोग चुनाव क्षेत्र तय करने और जमीन की तलाश में लग गए हैं।
👉 नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है, आने वाले समय में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
CHANNEL009 Connects India
