Breaking News

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ऑस्ट्रेलिया रवाना, राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेंगे

सार:
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। वे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे और इसके बाद इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान भी जाएंगे।

विस्तार:
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए निकले। वहां वे राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होगा।

देवनानी इस सम्मेलन में भाग लेने के बाद इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान का भी दौरा करेंगे। इस अध्ययन यात्रा में वे इन देशों में भारत के राजदूतों से मिलेंगे और वहां की विधायी प्रक्रियाओं का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही, वे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

देवनानी सम्मेलन में संसदीय प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, कानून निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण देंगे।

सम्मेलन के दौरान, वे वहां की संसदीय संस्थाओं के प्रमुखों से मिलेंगे और राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की जानकारी साझा करेंगे। इस यात्रा में विधानसभा के विशेष सचिव भारत भूषण शर्मा भी उनके साथ रहेंगे।

इसके अलावा, वे ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?