सार:
मंडल मुर्मू ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है और कहा कि वह अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं। उन्होंने सिद्धो-कान्हू के वंशज होने का दावा किया और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
विस्तार:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के उनके नामांकन पर हस्ताक्षर करने वाले प्रस्तावक मंडल मुर्मू ने हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मंडल मुर्मू ने कहा, “मैं अपने पूर्वजों का नमन करता हूं। सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो ने इस देश के लिए बलिदान दिया है। मैं अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हो रहा हूं और संथाल परगना में जनसांख्यिकी के मामले में पहल करूंगा।”
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “मंडल मुर्मू हमारे लिए प्रचार करने या वोट पाने के लिए हमारी पार्टी में शामिल नहीं हुए। वह राजनेता नहीं हैं, और उनका हमारे साथ आना सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो का आशीर्वाद है।” उन्होंने बताया कि मंडल मुर्मू कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थे।
इसके अलावा, हिमंत ने बताया कि मंडल मुर्मू को बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जब वे किसी उम्मीदवार के प्रस्तावक बन गए हैं, तो वे उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सकते।
CHANNEL009 Connects India
