Related Articles
राजस्थान में हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब अलग-अलग कोर्सेस के लिए अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (MMU) ने मिलकर एक कॉमन अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (RUHS CUET-2025) कराने का फैसला किया है।
आवेदन कब से और कैसे करें?
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 अप्रैल 2025
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 30 अप्रैल 2025
-
परीक्षा की तारीख: 25 मई 2025
-
आवेदन वेबसाइट: www.ruhsraj.org
किस कोर्स के लिए देना होगा यह एक्जाम?
अब एक ही परीक्षा से इन कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा:
-
बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing)
-
बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (BPT)
-
बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (B.Sc. MLT)
-
बीएससी रेडिएशन टेक्नोलॉजी (BRT)
-
बीएससी ऑप्थेल्मिक टेक्निक्स
-
बैचलर ऑफ फार्मेसी (B. Pharma)
-
डिप्लोमा इन फार्मेसी (D. Pharma)
क्या है खास इस बार?
-
अब स्टूडेंट्स को अलग-अलग एग्जाम की तैयारी नहीं करनी होगी।
-
एडमिशन प्रोसेस आसान, पारदर्शी और समय बचाने वाला होगा।
-
2026 से यह सभी कोर्स NEET-UG के जरिए होंगे।
-
इस साल समय कम होने और NTA द्वारा NEET आवेदन की डेट न बढ़ाने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
जरूरी जानकारी:
अगर आप हेल्थ सेक्टर में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो 30 अप्रैल 2025 से पहले RUHS की वेबसाइट पर जाकर आवेदन जरूर करें।
👉 अभी आवेदन करें: www.ruhsraj.org
👉 परीक्षा की तारीख याद रखें: 25 मई 2025
CHANNEL009 Connects India
