Breaking News
america

अमेरिका में दो जनप्रतिनिधियों को घर में घुसकर मारी गई गोली, एक की मौत; हमलावर वर्दी में था

मिनेसोटा, अमेरिका – अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में राजनीतिक हलकों में उस समय सनसनी फैल गई जब दो प्रमुख जनप्रतिनिधियों को उनके घरों में निशाना बनाकर गोली मारी गई। इस हमले में एक महिला नेता और उनके पति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सीनेटर और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राज्य के गवर्नर टिम वाल्ज ने इस हमले को राजनीतिक रूप से प्रेरित लक्षित हिंसा करार दिया है और इसके खिलाफ देशभर में आवाज़ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “हमें हर प्रकार की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।”

मृतक और घायल नेता कौन हैं?

मृत महिला नेता की पहचान मेलिसा हॉर्टमैन के रूप में हुई है, जो मिनेसोटा विधानमंडल की पूर्व स्पीकर और डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं। वे 2004 में पहली बार निर्वाचित हुई थीं और लंबे समय तक प्रभावशाली पदों पर रहीं।

घायल नेता सीनेटर जॉन हॉफमैन हैं, जो 2012 से राज्य सीनेट के सदस्य हैं। वे पहले एनोका हेन्नेपिन स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी को भी गोली लगी है, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमलावर था नकली पुलिस वर्दी में

मिनेसोटा आपराधिक जांच ब्यूरो के प्रमुख ड्रू इवांस ने बताया कि हमलावर ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर घर में प्रवेश किया। उसने पुलिस जैसी वर्दी पहन रखी थी और एक ऐसा वाहन चला रहा था जो पूरी तरह से एक पुलिस एसयूवी जैसा दिख रहा था – उसमें सायरन और आपातकालीन लाइटें भी लगी थीं।

पुलिस प्रमुख मार्क ब्रुले ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी हॉर्टमैन के घर के पीछे से भाग गया। उसे पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं।

एफबीआई की भी एंट्री

एफबीआई ने भी इस मामले में सक्रिय रूप से जांच शुरू कर दी है। एफबीआई के उप निदेशक डैन बोंगिनियो के अनुसार, यह मामला केवल राज्य स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि संघीय एजेंसियों के सहयोग से इसकी तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?