Breaking News

अलवर में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, सरकारी वाहन में तोड़फोड़

अलवर। थानागाजी के ग्राम रायपुरा भाल में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने वन विभाग द्वारा जब्त की गई जेसीबी और ट्रैक्टर को छीन लिया। वन कर्मियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दी, और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 1 दिसंबर को क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम गश्त पर निकली थी। जब टीम रायपुरा भाल स्कूल के पास पहुंची, तो उन्हें पहाड़ी की ओर जेसीबी चलने की आवाज आई। जब वे मौके पर पहुंचे, तो पाया कि जेसीबी मशीन मोर्रम बोल्डर खुदाई कर रही थी और दो ट्रैक्टर खड़े थे। वन विभाग की टीम ने लोगों को खुदाई करने से रोका, जिससे झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान, आरोपियों ने वन विभाग की टीम को घेर लिया और लाठी-डंड़ों से सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?