Breaking News

अलवर में घर के सीसीटीवी में दिखा बघेरा, लोगों में दहशत, वन विभाग कर रहा तलाश

अलवर शहर में एक घर के सीसीटीवी कैमरे में बघेरा दिखने से इलाके में दहशत फैल गई। बघेरा का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जिससे आसपास के लोग डर गए।

वीडियो में बघेरा घर में घुसते और घूमते हुए दिखाई दिया। वह बहुत चौकन्ना था और थोड़ी सी हलचल के बाद दीवार फांदकर भाग गया। यह घटना सागर जलाशय के पास मंशा माता मंदिर के पास की है। जब लोगों को इस बारे में पता चला, तो वे डर गए और तुरंत वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी।

मंशा माता मंदिर के पास बाला किला बफर जोन क्षेत्र है, जहां पहले भी बघेरे देखे गए हैं। बीती रात करीब 10 बजे सीसीटीवी में बघेरे का मूवमेंट नजर आया। अभी बघेरा कहां है, इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?