Breaking News

शिक्षा मंत्री बोले- गहलोत और डोटासरा जल्द जाएंगे तिहाड़ जेल

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में छात्रों को बहुत लूटा है। परीक्षा के पेपर निकालकर करोड़ों रुपए में बेचे गए। अब अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही तिहाड़ जेल जाने वाले हैं।

दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को सही बताते हुए कहा कि डोटासरा सही कह रहे हैं कि भजन लाल सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में जीरो हैं। भाजपा सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार नहीं कर सकते। कांग्रेस ने बहुत लूटा है और अब चिंता हो रही है कि उन करोड़ों रुपयों को कहां रखें, क्योंकि एसओजी और जांच एजेंसियां घूम रही हैं।

दिलावर ने कहा कि गहलोत और डोटासरा तिहाड़ जेल जाने वाले हैं, जहां वे केजरीवाल से मिलकर कह सकते हैं कि राजस्थान में हमने इतने कुकर्म किए हैं कि अब भारतीय जनता पार्टी परेशान हो रही है। हमने पानी, जल जीवन मिशन और बिजली में पैसा खा लिया। अब भाजपा परेशान हो रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता को समय पर पानी उपलब्ध करवाने की पूरी तैयारी कर ली गई है और बिजली की समस्या भी हल करेंगे। कांग्रेस के कुकर्मों के कारण जनता को कुछ संकट हो रहा है।

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस को उसके कुकर्मों की सजा जनता ने दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछली सरकार में अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों और मंत्रियों को लूट की खुली छूट दे रखी थी। पांच साल तक गहलोत का ध्यान जनहित की बजाय अपनी सरकार बचाने पर ही लगा रहा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?