Breaking News

गहलोत की तबीयत खराब, पंजाब दौरा छोड़ जयपुर लौटे

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें पंजाब का चुनावी दौरा बीच में छोड़कर जयपुर लौटना पड़ा। स्लिप डिस्क की दिक्कत के कारण गहलोत ने चंडीगढ़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस और पंजाब की चुनावी रैलियां रद्द कर दीं।

गहलोत मंगलवार रात को चुनावी दौरे पर चंडीगढ़ गए थे। आज उनकी चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी और फिर दोपहर 12 बजे होशियारपुर के गढ़शंकर में कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला के समर्थन में चुनावी सभा थी। इसके बाद 2 बजे अबोहर में भी एक चुनावी सभा होनी थी। गहलोत की तबीयत खराब होने के कारण अब वे 7वें फेज में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

गहलोत सुबह चंडीगढ़ से जयपुर के लिए रवाना हुए। स्लिप डिस्क की दिक्कत के कारण उन्हें एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। डॉक्टरों ने गहलोत को आराम करने की सलाह दी है। गहलोत ने पहले भी स्लिप डिस्क की समस्या झेली है।

गहलोत ने जयपुर लौटने के बाद ट्वीट करके चुनावी रैलियां रद्द करने की सूचना दी और पंजाब के वोटर्स से किसानों और सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा और देश में सौहार्द बनाए रखने के नाम पर कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?