Breaking News

अवैध खनन पर कार्रवाई: अधिकारियों ने डंपर में बैठकर की गुप्त छापेमारी

जयपुर में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। मंगलवार को कानोता के पास हरडी हरध्यानपुरा इलाके में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। इस बार अधिकारियों ने सरकारी वाहनों का उपयोग नहीं किया, बल्कि डंपर में बैठकर गुप्त तरीके से कार्रवाई की ताकि खनन माफिया को शक न हो।

जयपुर माइनिंग विभाग की टीम, जिसमें एसएमई जयपुर विजिलेंस प्रताप मीणा, एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत और एमई जयपुर श्याम कापड़ी शामिल थे, ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही दो जेसीबी मशीन, 3 डंपर, एक कंप्रेसर मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। इस गोपनीय कार्रवाई की वजह से अवैध खनन करने वालों को मौके पर ही रोकना संभव हो पाया।

प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त के निर्देशन में यह अभियान चल रहा है, और जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी भी अवैध खनन के खिलाफ नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?