Breaking News

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की बेस्ट टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई। आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार वापसी कर मैच जीत लिया। इस सीरीज के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी कंबाइंड प्लेइंग इलेवन चुनी। इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी टीम में शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा को जगह नहीं दी, जिस पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी। अब पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी बेस्ट XI चुनी है।

ओपनर्स

आकाश चोपड़ा ने सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना।

केएल राहुल: 5 टेस्ट, 532 रन, औसत 53.20, 2 शतक और 2 अर्धशतक।

यशस्वी जायसवाल: 5 टेस्ट, 411 रन, 2 शतक।

मिडिल ऑर्डर

नंबर 3: जो रूट – 537 रन

नंबर 4: शुभमन गिल – 754 रन (सीरीज में सबसे ज्यादा)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत – 4 टेस्ट, 479 रन

ऑलराउंडर्स और मिडिल-लोअर ऑर्डर

नंबर 6: हैरी ब्रूक – 481 रन

कप्तान: बेन स्टोक्स – 304 रन और 17 विकेट

नंबर 8: रवींद्र जडेजा – 516 रन और उपयोगी गेंदबाजी

गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह – 3 टेस्ट, 14 विकेट

मोहम्मद सिराज – 23 विकेट

जोश टंग – 3 टेस्ट, 19 विकेट

आकाश चोपड़ा की कंबाइंड प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, जो रूट, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), रवींद्र जडेजा,  जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, जोश टंग।

 

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?