आजमगढ़: जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल के आयुष की जान चली गई। वह अपने दोस्तों के साथ साइकिल से फरिहा चौक की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से आयुष बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
CHANNEL009 Connects India
