Breaking News

आमेर के जंगलों में लगी भीषण आग: हवा के कारण एक किलोमीटर के एरिया में फैली, पेड़-पौधे जलकर राख हुए

शनिवार दोपहर आमेर के पास जंगलों में भीषण आग लग गई। लगभग एक किलोमीटर एरिया में फैली इस आग से सात हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। आग आमेर की सराय बावड़ी से खोर दरवाजा की ओर जाने वाली सड़क के नजदीक वन क्षेत्र में लगी, जिससे बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।

वन विभाग के रेंजर अजीत कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से आसमान में धुआं फैल गया। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन हवा के कारण आग जंगल और पहाड़ियों की ओर तेजी से फैलने लगी, जिससे कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। वन्यजीवों को भी नुकसान होने की आशंका है।

फिलहाल, वन विभाग, आमेर अग्निशमन कार्यालय और 4 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। दमकल गाड़ियां अब तक दो राउंड पूरे कर चुकी हैं और तीसरे राउंड में आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि हवा की तेज़ी से आग ने लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र के सात हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है।

बीड़ी, सिगरेट या ज्वलनशील पदार्थ से लगी आग: मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का स्रोत सड़क से जंगल की ओर बताया गया है। बीड़ी, सिगरेट या किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगी हो सकती है, जो हवा के साथ तेजी से फैल गई। वन विभाग, अग्निशमन टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम जनता मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आग और न बढ़े।

खड्डा खोद पद्धति से आग पर काबू पाने की कोशिश: मीणा ने बताया कि एक बड़े क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है और बाकी आग को खड्डा खोद पद्धति का उपयोग कर बुझाने की कोशिश की जा रही है, ताकि यह आग और न बढ़े। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस पूरे क्षेत्र में जल्द ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?