Breaking News

जयपुर में नगर निगम हेरिटेज की अनूठी पहल: भीषण गर्मी से राहत के लिए एंटी स्मोक गन से पानी की फुहार

जयपुर में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जून से पहले ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। तेज धूप और लू से बचाने के लिए नगर निगम हेरिटेज ने एंटी स्मोक गन से पानी की फुहार छोड़नी शुरू की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए बाजारों में आ रहे हैं। ऐसे में आम जनता को गर्मी से राहत देने के लिए एंटी स्मोक गन से पानी की फुहार छोड़ी जा रही है, ताकि वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके। सभी जोन में धूप निकलते ही एंटी स्मोक गन से पानी की फुहार छोड़नी शुरू कर दी जाती है।

निगम के वाहन पर लगी एंटी स्मोक गन आमतौर पर प्रदूषण और धुंध को कम करने के लिए उपयोग की जाती है। लेकिन इस भीषण गर्मी में, इसे फुहार छोड़ने के लिए उपयोग किया जा रहा है ताकि आम जनता को गर्मी से राहत देने के साथ ही शहर में बढ़ते प्रदूषण को भी कम किया जा सके।

शुरुआती फेज में, नगर निगम हेरिटेज द्वारा तीन एंटी स्मोक गन की गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं, जो सुबह 8 बजे से लगातार पानी की फुहार छोड़ रही हैं। अब तक, एंटी स्मोक गन ने किशनपोल जोन, सिविल लाइन जोन और आदर्श नगर जोन के विभिन्न इलाकों में पानी की फुहार छोड़कर आम जनता को गर्मी से राहत दी है।

About admin

Check Also

हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे

हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री बीजेपी और सहयोगी दलों के मंत्रियों …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?